“गौरा शक्ति ऐप” महिलाओ की सुरक्षा के अब हर हाथ में, थाना सेलाकुई क्षेत्रांतर्गत महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाया गया “महिला जागरूकता अभियान”
इस अभियान के तहत थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र मे स्थित विभिन्न कम्पनियो मे कामकाजी महिलाओं तथा विभिन्न शैक्षणिक संस्थानो मे अध्धयनरत छात्राओ को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई ।
अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा उपस्थित महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप के बारे में जागरूक किया गया तथा मौके पर ही अधिक से अधिक महिलाओं का ऐप में पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) कराया गया। महिलाओं को बताया गया कि इस ऐप्प से वें SOS के माध्यम से किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस सहायता प्राप्त कर सकती हैं ।
इसके अतिरिक्त, महिला हेल्पलाइन नंबर, साइबर अपराध से बचाव, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़ आदि विषयों पर भी विस्तार से जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया।
थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई कि वे इस प्रकार के अभियानों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा अधिक से अधिक महिलाएं गौरा शक्ति ऐप का उपयोग कर अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करें।




