चिन्यालीसौड़ पालिका विवाद: जांच की मांग पर सियासत गरम, टीम ने शुरू की जांच, नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली के अनुरोध पर डीएम ने गठित की टीम
चिन्यालीसौड़ नगर पालिका में इन दिनों सियासी घमासान चरम पर है। बीते दिनों सभासद जहां पालिका अध्यक्ष के कार्यों की जांच की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए थे, वहीं नगर पालिका अध्यक्ष मनोज कोहली ने भी जांच निष्पक्ष और बिना किसी दबाव के कराने की मांग उठाई।
इसी क्रम में अध्यक्ष मनोज कोहली बुधवार को आर्च ब्रिज पर चढ़ गए, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा पूरे प्रकरण की गंभीरता को समझते हुये शीघ्र जांच टीम का गठन किया गया।
आज जांच टीम ने नगर पालिका चिन्यालीसौड़ पहुंचकर विभिन्न कार्यों और अभिलेखों की जांच शुरू कर दी है। टीम द्वारा पालिका में हुए विकास कार्यों और वित्तीय मामलों की बारीकी से जांच की जा रही है।
अब सभी की नजर जांचोपरांत जांच रिपोर्ट के सार्वजनिक होने पर टिकी हुई है, जिससे पूरे मामले में सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।




