तड़ीपार कार्रवाई:जावेद उर्फ अण्डा (उम्र 38 वर्ष) निवासी जीवनगढ़, विकासनगर को दून पुलिस ने 6 माह के लिए किया जिला बदर
देहरादून, 9 अप्रैल 2026।
जनपद देहरादून में अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए दून पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने गुण्डा अधिनियम के तहत एक आदतन अपराधी को 6 माह के लिए जिला बदर (तड़ीपार) कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, जिलाधिकारी देहरादून के आदेश पर अभियुक्त जावेद उर्फ अण्डा (उम्र 38 वर्ष) निवासी जीवनगढ़, विकासनगर को जनपद की सीमा से बाहर कर दिया गया। पुलिस टीम द्वारा उसे डाकपत्थर बैराज के पास खोदरी बॉर्डर (हिमाचल प्रदेश) तक ले जाकर छोड़ा गया और स्पष्ट निर्देश दिए गए कि वह निर्धारित 6 माह की अवधि तक देहरादून जिले की सीमा में प्रवेश नहीं करेगा।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ चोरी, नकबजनी, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। उसके आपराधिक इतिहास को देखते हुए धारा 3(1) गुण्डा अधिनियम के तहत रिपोर्ट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजी गई थी, जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला बदर का आदेश जारी किया गया।
इस कार्रवाई के दौरान हिमाचल प्रदेश पुलिस को भी अभियुक्त के आपराधिक रिकॉर्ड और जिला बदर आदेश की जानकारी दे दी गई है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में अभ्यस्त अपराधियों के खिलाफ प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें, ताकि कानून व्यवस्था को मजबूत किया जा




