लक्ष्मण सिंह बोरा बिष्ट के सेवानिवृत्ति होने पर भव्य स्वागत।
सुभाष पिमोली थराली।
तलवाड़ी के जुख्यानी स्टेट निवासी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी लक्ष्मण सिंह बोरा बिष्ट के जल बोर्ड दिल्ली से सेवानिवृत्ति पर उनके पैतृक गांव में भव्य स्वागत किया गया। 33 वर्षों की सेवा पूरी कर घर लौटने पर परिजनों एवम ग्रामीणों ने उनका नागरिक अभिनंदन किया।
सेवानिवृत्ति के बाद लक्ष्मण सिंह बोरा बिष्ट के तलवाड़ी पहुंचने पर क्षेत्रीय जनता गणमान्य लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया, ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पुष्प वर्षा की गई, तथा अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। परिवार की उपस्थिति में केक काटकर खुशियां भी मनाई गईं।
इस अवसर पर उनकी पत्नी बालेश्वरी देवी पुत्र राहुल बोरा बिष्ट, सुभम बिष्ट,पिंकी भाई पूर्व फारेस्टर कुंदन सिंह बोरा बिष्ट, मामा खिलाप सिंह रावत, इंद्र सिंह फरस्वाण, राकेश बोरा, एडवोकेट वीरेंद्र रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे।




