✍️ ललित जोशी, नैनीताल।
सरोवर नगरी से दूर भीमताल अपनी विधानसभा क्षेत्र में पहुँचने पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा का क्षेत्र वासियों व समर्थकों ने जमकर भव्य स्वागत व अभिनन्दन कर बैंड बाजे के साथ जलूस निकाला जगह जगह फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
पूरा भीमताल क्षेत्र भाजपा के नारों से गुंजायमान हो गया।
गौरतलब है कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र मंत्री राम सिंह कैड़ा का राजनीतिक क्षेत्र है, जहां से वे विधायक भी हैं और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्यरत हैं।
भीमताल के बोहराकून–आमडाली के पास ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच मंत्री का स्वागत किया गया। 
इस दौरान महिलाओं ने फूलों की वर्षा कर अभिनंदन किया, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय हो गया।
इसके उपरांत सैकड़ों युवाओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में भव्य बाइक रैली निकाली गई,
जो तल्लीताल और मल्लीताल बाजार से होते हुए रामलीला ग्राउंड, भीमताल पहुंची।
पूरे कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों की भागीदारी देखने को मिली और क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।
इस दौरान केबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा प्रधानमंत्री, व मुख्यमंत्री के सफल प्रयास से उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा 70 सीट में से 55 सीट भाजपा जीत कर लाएगी यह मेरा दावा है। मंत्री श्री कैड़ा ने कहा सरकार की योजनाएं जो चलाई जा रही है उसका शत प्रतिशत लाभ लोगों को मिल रहा है।उन्होंने जमकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व पुष्कर सिंह धामी की तारीफ की। उनके मार्गदर्शन में ही सरकार बनाई जाएगी।




