✍️ वाचस्पति रयाल, नरेंद्रनगर।
गैरसैण को उत्तराखंड की स्थाई राजधानी बनाये जाने को लेकर यूकेडी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के केंद्रीय सचिव सरदार सिंह पुंडीर के नेतृत्व में ,नरेंद्रनगर पहुंच कर ,नगर के मुख्य मार्गों पर जुलूस प्रदर्शन किया,
और महामहिम राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया,
जुलूस प्रदर्शन करते हुए यूकेडी कार्यकर्ता गैरसैण को स्थाई राजधानी बनाए जाने व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर रहे थे, 
यूकेडी के केंद्रीय सचिव सरदार सिंह पुंडीर ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल का जन्म ही पृथक राज्य बनाने के लिए हुआ और जब तक पृथक राज्य की स्थाई राजधानी गैरसैण नहीं बनाई गई तब तक उत्तराखंड क्रांति दल का आंदोलन जारी रहेगा।




