बिग ब्रेकिंग: ब्लॉगर ज्योति अधिकारी घर से लापता, जंगल से लाइव वीडियो में कही आत्महत्या की बात। मचा हड़कम्प।
उत्तराखंड के हल्द्वानीi से जुड़ी एक चिंताजनक खबर सामने आ रही है। स्थानीय ब्लॉगर ज्योति अधिकारी शनिवार 14 मार्च की शाम से कथित तौर पर अपने घर से लापता बताई जा रही हैं। उनके अचानक घर से गायब होने के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। बताया जा रहा है कि उनके पति और बच्चे काफी परेशान हैं और लगातार उनकी तलाश की जा रही है।
इसी बीच सोशल मीडिया पर ज्योति अधिकारी का एक लाइव वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो किसी घने जंगल से बनाया गया है, जिसमें वह बेहद भावुक नजर आ रही हैं। वीडियो में उन्होंने कहा कि वह काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रही हैं और लोगों ने उन्हें गलत समझा है, जबकि उनका ऐसा कोई मकसद नहीं था।
वीडियो में उन्होंने खुदकुशी करने जैसी गंभीर बात भी कही है, जिससे उनके परिवार और जानने वालों की चिंता और बढ़ गई है।
यह वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी तेजी से आ रही हैं। कई लोग उन्हें हिम्मत रखने और सुरक्षित घर लौटने की सलाह दे रहे हैं।
फिलहाल इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चा तेज है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि ज्योति अधिकारी सुरक्षित घर लौट आएं।
#viral #haldwani #tranding #haldwani #UttarakhandNews #nainital




