उत्तराखंड –: पति देश के लिए सरहद पर, पत्नी महिलाओं के हक के लिए सड़कों पर
खबर सार–: श्रीनगर गढ़वाल।जहाँ एक ओर पति सेना में रहकर देश की सेवा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर उनकी पत्नी महिलाओं के हक की आवाज बुलंद करने के लिए सड़कों पर उतर आई हैं। श्रीनगर गढ़वाल की सरस्वती देवी LUCC घोटाले की शिकायत राष्ट्रपति से करने के लिए श्रीनगर से दिल्ली तक पैदल कूच कर रही हैं।














सरस्वती देवी के साथ करीब दर्जन भर महिलाएं भी इस पदयात्रा में शामिल हैं। लगातार कई दिनों से पैदल चल रही ये महिलाएं अब दिल्ली के काफी नजदीक पहुंच चुकी हैं। रास्ते में जगह-जगह लोगों का समर्थन भी उन्हें मिल रहा है।
महिलाओं का कहना है कि वे LUCC घोटाले की शिकायत सीधे राष्ट्रपति से कर न्याय की मांग करेंगी।




