✍️ ललित जोशी।, नैनीताल।
सरोवर नगरी नैनीताल से 22 किलोमीटर दूर भीमताल में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रभारी महिला कांग्रेस की सुनीता गावड़े के पहुँचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत अभिनन्दन किया । इस दौरान
महिला कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में सुनीता गावड़े ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, महिलाओं को संगठित होकर सक्रिय भूमिका निभाने और आगामी चुनावों की रणनीति तैयार करने पर विशेष जोर दिया। 
उन्होंने कहा कि एकजुटता और सक्रिय भागीदारी से ही कांग्रेस को सशक्त बनाया जा सकता है।
इस दौरान कांग्रेस से जुड़े पदाधिकारियों का भी स्वागत किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आने वाले चुनावों में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी को मजबूत करने की रणनीति तैयार करना रहा। इस दौरान जनपद नैनीताल की तमाम कांग्रेसी महिलाएं मौजूद रही।




