✍️ पवन सिंह लिंगवाल, ऋषिकेश।
नगर निगम ऋषिकेश द्वारा एम्स परिसर के बाहर जीरो जोन से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गईं थी, पर वही कहावत ढाक के तीन पात वाली बात सामने आ जाती है, दोबारा से लोगों के द्वारा जीरो जोन में अतिक्रमण किया जा रहा है, जगह जगह जीरो जोन के क्षेत्र में रेहड़ी वालों ने और ठेली वालों ने अपना ठिया बना रखा है, यही नहीं एम्स परिसर के बाहर वाहन खड़े करने से संबंधित कोई भी नियम और कानून का कही भी उल्लेख नहीं किया गया है, आए दिन परिसर के बाहर वाहनों की भारी संख्या देखने को मिलती है, ई रिक्शा हो या कोई टैक्सी हो वो सड़क के किनारे ही अपनी खुद की जगह बना रहे है, परिसर के बाहर खड़े वाहन एक बड़ी समस्या को न्यौता दे रहे है, और वो समस्या है दुर्घटना , अगर इस समस्या के चलते कभी कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसका जिम्मेवार कौन होगा, यह अपने आप में एक सवाल है, अब देखना है कि प्रशासन किस तरह से इस समस्या का समाधान करता है।





