सतपुली में अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेत से भरा ट्रक सीज
रिपोर्ट यतेन्द्र सिंह
जनपद पौड़ी गढ़वाल के सतपुली थाना क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार 15 फरवरी 2026 को थाना सतपुली पुलिस द्वारा सांयकालीन वाहन चेकिंग के दौरान एक ट्रक संख्या UK 15 CA 1757 को रोककर जांच की गई। जांच में पाया गया कि ट्रक में अवैध रूप से खनन सामग्री (रेत) भरी हुई थी।
चालक से जब खनन सामग्री परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज मांगे गए तो वह कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। जिस पर पुलिस ने अवैध खनन सामग्री के परिवहन तथा बिना वैध दस्तावेज वाहन चलाने के आरोप में ट्रक को मौके पर ही सीज कर दिया।
पुलिस के अनुसार अवैध खनन परिवहन की विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल को अग्रिम कार्रवाई हेतु भेजी जा रही है।
चालक का नाम:
रविंद्र सिंह पुत्र गोविंद सिंह, निवासी कठूर पट्टी लंगूरखाल, जनपद पौड़ी गढ़वाल।
पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।




