पुष्कर सिंह धामी से जौनसार-बावर की जनसमस्याओं पर प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश
खटीमा/उधम सिंह नगर, 15 फरवरी 2026
आज दिनांक 15.02.2026 को वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीमती बचना शर्मा (लाखामंडल), वरिष्ठ भाजपा नेता कर्नल राजीव रावत, ओमप्रकाश (युवा मोर्चा मीडिया प्रभारी) एवं भाजपा नेता घनश्याम सहित उनकी टीम ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami से उनके पैतृक निवास ग्राम नगरा, तराई खटीमा, जिला Khatima (जनपद Udham Singh Nagar) में शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh द्वारा प्रेषित पत्र मुख्यमंत्री को सौंपते हुए चकराता विधानसभा के जौनसार-बावर क्षेत्र की ज्वलंत जनसमस्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन का ध्यान आकर्षित किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से समस्या के निस्तारण के निर्देश दिए।
बैठक में विशेष रूप से विकासनगर से चकराता को जोड़ने वाले मुख्य राष्ट्रीय राजमार्ग के जजरेड क्षेत्र का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया, जहां प्रत्येक वर्ष बरसात के दौरान दुर्घटनाएं और जनहानि होती है। साथ ही क्षेत्र के किसानों की नगदी फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है और घंटों लंबा जाम आम बात हो जाती है। प्रतिनिधिमंडल ने सड़क सुरक्षा, स्थायी समाधान और वैकल्पिक मार्ग की मांग रखी।
इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति, शिक्षा सुविधाओं की कमी और अन्य आधारभूत समस्याओं को भी पत्र के माध्यम से विस्तार से रखा गया। मुख्यमंत्री ने जौनसार-बावर क्षेत्र के समग्र विकास हेतु भविष्य की योजनाओं का उल्लेख करते हुए शीघ्र ही बड़ी घोषणाएं करने का संकेत दिया।
इस अवसर पर भाजपा वरिष्ठ नेता बचना शर्मा, कर्नल राजीव रावत, ओमप्रकाश, घनश्याम, पीरू आर्य, शर्मिला एवं केशव शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

