✍️ ललित जोशी, नैनीताल।
सरोवर नगरी नैनीताल समेत पूरे देश में महा शिवरात्रि पर्व पर हजारों भक्तों ने भोले शंकर की पूजा अर्चना की।
इस मौके पर शिव के भक्तों द्वारा ब्रत लेकर सुबह से ही स्नान ,ध्यान व पूजा अर्चना कर भोलेनाथ को जलाभिषेक किया जाता है। यहाँ विश्व प्रसिद्ध माँ नैना देवी मंदिर में सुबह से ही भोले के भक्तों की अपार भीड़ देखने को मिल रही हैं।
साथ ही छोटा कैलाश, हनुमान गढ़, स्नोव्यू देव मंदिर, गुफामहादेव, गंगनाथ मंदिर, सत्य नारायण मंदिर, घोड़ाखाल, भीमताल, कैची धाम समेत तमाम शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। नैनीताल व उसके आसपास के कांवड़ हरिद्वार से गंगा जल लेकर पहले दिन अपने अपने स्थानों पर पहुँचे और सुबह प्रातःकाल ब्रह्ममुहूर्त मे कावड़ियों द्वारा नैनीताल गुफामहादेव पहुँच कर शिवलिंग को गंगा जल से स्नान कराया साथ ही प्रदेश वासियों,जनपद वासियों व क्षेत्र वासियों के लिए मंगल कामना की।

