✍️ पवन सिंह लिंगवाल, ऋषिकेश।
सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत एक अति महत्वपूर्ण कार्यक्रम “निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण शिविर परिवहन विभाग” का आयोजक परिवहन विभाग, ऋषिकेश की ओर से दिनांक 13-02-2026 को नगर निगम परिसर, ऋषिकेश में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महापौर ऋषिकेश श्री शंभू पासवान जी की उपस्थिति में किया गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय विभिन्न परिवहन के अंतर्गत कार्यरत वाहन चालकों/परिचालकों/वाहन स्वामियों का निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य परीक्षण एम्स संस्थान के अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा किया गया। चिकित्सा शिविर में लगभग 150 वाहन चालकों/परिचालकों/वाहन स्वामियों का निरीक्षण किया गया। इसके अतिरिक्त नगर निगम, ऋषिकेश के द्वारा राष्ट्रीय स्वच्छ वायु प्रदूषण कार्यक्रम(N C A P) के तहत चालकों/परिचालकों/वाहन स्वामियों को जूट से निर्मित वेस्ट बैग वितरित किए गए। साथ ही निर्देश दिए गए कि वह सभी अपने अपने वाहनों में इस बैग को रखते हुए किसी भी प्रकार के वेस्ट कूड़े को खुले में न फेंकते हुए इस वेस्ट बैग का प्रयोग करें।
जिससे क्षेत्र के अंतर्गत स्वच्छता का वातावरण बनाया जा सके। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर ऋषिकेश श्री शंभू पासवान जी, श्री चंद्रकांत भट्ट सहा: नगर आयुक्त ऋषिकेश, श्री रावत सिंह ए आर टी ओ(प्रशासन) ऋषिकेश , श्रीमती रश्मि पंत ए आर टी ओ (प्रवर्तन) ऋषिकेश, श्री प्रदीप सिंह रौथान संभागीय निरीक्षक(प्राविधिक) ऋषिकेश, श्रीमती अंजलिका शर्मा ए आर एम रोडवेज, श्री अनिरुद्ध शर्मा नेत्र चिकित्सक, एम्स, श्री अमित कुमार माथुर, फिजिशियन,एम्स, ऋषिकेश, श्री निर्मल रांगड, रोडवेज,कार्यालय के प्रवर्तन क्रमिक एवं मीडिया कर्मी भी उपस्थित रहे।




