उत्तराखंड: कोटद्वार में उस्मान ने की युवती से छेड़छाड़। पुलिस ने किया गिरफ्तार।
पौड़ी पुलिस के मुताबिक महिला सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस की त्वरित कार्रवाई।
पौड़ी पुलिस ने युवती से छेड़छाड़ व उत्पीड़न के मामले में आरोपी को चंद घंटों में किया गिरफ्तार।
दिनांक 03.02.2026 को कोटद्वार निवासी एक युवती द्वारा कोतवाली कोटद्वार पर शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें उसके द्वारा बताया गया कि एक युवक द्वारा कई दिनों से अनावश्यक रूप से कॉल एवं मैसेज किए जा रहे थे तथा आते-जाते समय गाली-गलौच करने के साथ आपत्तिजनक हरकतें की जा रही थीं। प्राप्त शिकायत के आधार पर कोतवाली कोटद्वार पर मु0अ0स0-22/2026, धारा-75(2),78, 351( 2)352 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामला महिला से संबंधित एवं गंभीर प्रकृति का होने के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार चन्द्रमोहन सिंह एवं क्षेत्राधिकारी कोटद्वार निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कोटद्वार प्रदीप नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा कुशल पतारसी-सुरागरसी एवं सुदृढ़ सूचना तंत्र के माध्यम से कार्यवाही करते हुए उक्त प्रकरण में संलिप्त अभियुक्त उस्मान, निवासी-कोटद्वार को कोटद्वार क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
नाम पता अभियुक्त
उस्मान, निवासी- रसीदिया मस्जिद कोटद्वार
पंजीकृत अभियोग
मु0अ0स0-22/2026, धारा- 75(2),78, 351( 2)352 BNS
पुलिस टीम
1. महिला उपनिरीक्षक प्रीति गुसांई
2. उपनिरिक्षक विनोद चपराना
3. आरक्षी कुलदीप




