समुदाय विशेष के डॉ रिजवान ने लड़की के इलाज के नाम पर की छेड़छाड़। गुप्तांग में अंगुली डालने जैसी अश्लील हरकतों के आरोप।
उत्तराखंड। जहां डॉक्टर को भगवान का दर्ज़ा दिया जाता है वहीं डॉक्टर के रूप में रिजवान नाम के शैतान का एक बहुत ही शर्मनाक मामला सामने आया है जहां इलाज के बहाने एक युवती के साथ अभद्रता करने के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई की। मामला कोतवाली मंगलौर क्षेत्र के लंढौरा का है। वादी द्वारा दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया कि डॉ. रिजवान नामक व्यक्ति ने उनकी पुत्री के उपचार के दौरान अनुचित व्यवहार किया। शिकायत मिलते ही पुलिस ने संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दिनांक 3 फरवरी को नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी ग्राम मुख्याली खुर्द, थाना लक्सर का निवासी है। पीड़िता के पिता की शिकायत पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि महिला संबंधित मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।




