✍️ पवन सिंह लिंगवाल, मुनि की रेती (ऋषिकेश)।
उत्तराखंड क्रांति दल द्वारा मुनि की रेती स्थित रामलीला मैदान में आज सदस्यता समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और संगठन की नीतियों से प्रभावित होकर दल की सदस्यता ग्रहण की।
समारोह को संबोधित करते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा तथा सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रदेश हित में कार्य करेंगे। नेताओं ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड क्रांति दल पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरकर अपना परचम लहराएगा।
इस अवसर पर कर्मयोगी विकास चंद्र रयाल एवं संजय सिल्सवाल ने प्रमुख रूप से उत्तराखंड क्रांति दल की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में उत्तराखंड क्रांति दल एवं युवा प्रकोष्ठ के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से आशीष नेगी, कुलदीप रावत, शांति प्रसाद भट्ट, हिमांशु पंवार, सीताराम राणाकोटी, संदीप भंडारी, ऊषा चौहान, पवन बिष्ट सहित अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। समारोह में जोश और उत्साह का माहौल बना रहा।




