किसान आत्महत्या प्रकरण में भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने दोहराई सीबीआई जांच की मांग।
देहरादून-30 जनवरी 2026
उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर के किसान आत्महत्या से जुड़े एक संवेदनशील मामले को लेकर भाजपा विधायक अरविंद पांडे ने फिर से निष्पक्ष जांच की आवश्यकता पर जोर दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि एक जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता ने उन्हें सुख-दुख में साथ खड़े रहने के लिए चुना है और ऐसे मामलों में सच्चाई सामने आना बेहद जरूरी है। पांडे ने कहा कि सुखवंत सिंह द्वारा लगाए गए आरोप पूरी तरह सही भी हो सकते हैं और पूरी तरह गलत भी, इसलिए किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले मामले की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। उनका कहना है कि यदि आरोप झूठे साबित होते हैं तो किसी अधिकारी को बेवजह कटघरे में खड़ा नहीं किया जाना चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो दोषियों को बचाया भी नहीं जाना चाहिए। इसी संतुलन और न्याय की भावना के तहत उन्होंने पहले भी सीबीआई जांच की मांग की थी और अब एक बार फिर उसी मांग को दोहराया है, ताकि सच्चाई के आधार पर जिम्मेदारी तय हो सके।




