खबर का असर :- वर्षो बाद जागे विधायक सहसपुर, अवैध अतिक्रमण को लेकर मिले मुख्यमंत्री से
बीते एक माह से कोबरा न्यूज़ द्वारा सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी जमीनों पर अवैध अतिक्रमण की खबरें प्रमुखता से दिखाई जा रही है
इस पर विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल,शेखर बंसल,रमेश ढोंडियाल ऑल टीम विहिप सहित क्षेत्रीय दल UKD ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल नेगी, केंद्रीय अध्यक्ष आशुतोष नेगी और सामाजिक कार्यकर्त्ता मुकरम अली, यामीन अंसारी के द्वारा आवाज़ बुलंद की गई थी , लगातार विधायक पर सवालिया निशान खडे हो रहे थे
जिसके बाद बीते रोज में विधायक सहदेव पुंडीर माननीय मुख्यमंत्री धामी से मिले और क्षेत्र बढ़ते अतिक्रमण पर चिंता जताई
उन्होंने अपने सोशल हैंडल से जानकारी देते हुए लिखा
विधानसभा सहसपुर के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर भू-माफियाओं द्वारा की जा रही सरकारी भूमि की अवैध खुदाई एवं अतिक्रमण की गंभीर समस्या को लेकर आज माननीय मुख्यमंत्री जी से विस्तृत चर्चा की।
इस दौरान मुख्यमंत्री जी को पूरे प्रकरण की जानकारी देते हुए पत्र भी सौंपा, जिसमें अविलंब कार्रवाई कर संबंधित भूमि को भू-माफियाओं से मुक्त कराने तथा स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने का अनुरोध किया गया है।
सरकारी भूमि जनसेवा और विकास कार्यों के लिए सुरक्षित रहे, यह हमारी प्राथमिकता है।
विधायक महोदय को संज्ञान लेने के लिए धन्यवाद अब देखने वाली बात ये होंगी कि कब पछवादून की सरकारी भूमि अतिक्रमण से अतिक्रमण हटेगा या फिर ये बढ़ता रहेगा


