✍️ सुभाष पिमोली थराली।
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता जनपद चमोली के जनसंघ काल से संगठन से जुड़े रणजीत सिंह नेगी को सरकार में दायित्व देने की मांग की है। रणजीत सिंह नेगी मंडल से लेकर प्रदेश संगठन तक अनेक महत्वपूर्ण पदों का निर्वहन करते हुए पार्टी की सेवा में अपना जीवन समर्पित किया है जिस कारण इन्हें पार्टी में दायित्व देने की मांग जोर पकड़ रही है।थराली मंडल के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व को पत्र भेजकर मांग की है।
कार्यकर्ता ने बताया रणजीत सिंह नेगी थराली मंडल में दो बार अध्यक्ष रहकर संगठन को सशक्त किया और कार्यकर्ताओं को एकता और अनुशासन स्थापित कर जनता के बीच पार्टी की पकड़ को मजबूत किया उनका व्यक्तित्व संगठन क्षमता और सेवा भाव से प्रेरणा स्रोत रहा है जिस कारण थराली के सभी कार्यकर्ताओं ने रणजीत सिंह नेगी को सरकार में उपयुक्त दायित्व दिए जाने की मांग की है जिससे संगठन और अधिक सशक्त होगा और कार्यकर्ताओं में उत्साह और विश्वास भी बढ़ेगा ज्ञापन मे पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट, पूर्व प्रमुख कविता देवी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष गंगा सिंह बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी,संजय जोशी, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष महिपाल सिंह भंडारी, कुलसरी मंडल अध्यक्ष गिरीश चमोला, मंडल महामंत्री प्रद्युम्न सिंह शाह, पूर्व प्रधान हीरा बोरा, खिलाफ सिंह रावत,भगोत सिंह फर्शवाण, प्रवेद्र भाकुनी,गोपाल सिंह फर्शवाण, भूपाल सिंह बर्तवाल,सुरेन्द्र सिंह चिनवान, आनंद सिंह बिष्ट,कुंदन परिहार सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं की हस्ताक्षर हैं




