✍️ सुभाष पिमोली थराली।
थराली विधानसभा के विकासखण्ड नन्दानगर, थराली के अंतगर्त विभिन्न मोटर मार्गो की सुदृढीकरण एवं डामरीकरण की स्वीकृति मिलने पर जहां इन मोटर मार्गो की दशा सुधरने की संभावना जताई जा रही है वही मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह घामी ने नन्दप्रयाग-घाट-सुतोल-कनोल मोटर मार्ग के किमी 20 से 40 तक सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण हेतु 12 करोड़ 90 लाख,मां नन्दा देवी राजजात यात्रा के अंतर्गत थराली-देवाल-वाण मोटर मार्ग राज्य मार्ग संख्या 90 में हॉट मिक्स के तहत सुधार एवं सुदृढ़ीकरण हेतु 28 करोड़ 94 लाख तथा मां नन्दा देवी राजजात यात्रा मार्ग ग्वालदम-नन्दकेशरी संख्या 91 का डी0वी0एम0/बी0सी0 द्वारा
डामरीकरण एवं सुधारीकरण कार्य हेतु 15 करोड़ 7 लाख की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने पर थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं लोक निर्माण मंत्री सतपाल महाराज का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद किया ।और समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।




