
गैरसैंण में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर कल गैरसैंण में होगा प्रदर्शन।
गैरसैंण-01 सितंबर 2025
गैरसैंण विकासखंड के दूरस्थ फुलढुंगी गांव (घनियाल) निवासी 25 वर्षीय प्रसूता सुशीला देवी व नवजात की विगत 30 अगस्त को डिलीवरी पीरियड के दौरान मौत हो गई थी। जिसको लेकर क्षेत्रवासियों में गैरसैंण की बदहाल स्वास्थ्य सेवा को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ काफी आक्रोश देखने को मिला,इस मामले को लेकर आज गैरसैण के ब्लॉक सभागार में एक सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। जिसमें गैरसैंण में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली को लेकर जनप्रतिनिधियों ने अपनी नाराजगी जाहिर की व 2 सितंबर कल मंगलवार को आयोजित होने वाले प्रदर्शन को लेकर अपनी रणनीति तय की।
बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली व क्षेत्र की सड़कों की दुर्दशा को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की,इस दौरान बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने कल होने वाले प्रदर्शन को लेकर अपनी रूपरेखा तैयार की व कई मुद्दों को लेकर चर्चा की गई। सर्वसमति से निर्णय लिया गया कि ब्लॉक प्रमुख दुर्गा रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी व व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट के सयुंक्त नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा। वहीं प्रसूता की मौत को लेकर व्यापार संघ गैरसैंण ने भी कल दोपहर 2 बजे तक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।
इस दौरान ब्लॉक प्रमुख दुर्गा रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष मोहन भंडारी, जिला पंचायत सदस्य सुरेश कुमार बिष्ट,व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट,भाजपा नगर अध्यक्ष हुकम सिंह,कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दान सिंह,पूर्व मंड़ल अध्यक्ष भाजपा हीरा सिंह फनियाल, राज्य आंदोलनकारी संगठन ब्लॉक अध्यक्ष हरेंद्र कंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य वीरेंद्र आर्य,नगर पंचायत सभासद मंगल नारायण, सभासद पुष्पा देवी, सभासद दयाल सिंह, पंकज गैड़ी, हिमांशु साह,ग्राम प्रधान दिवान राम,पृथ्वी सिंह बिष्ट सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।