
रामलीला मैदान थराली में धूमधाम से मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस।
सुभाष पिमोली थराली।
विकासखंड थराली के रामलीला मैदान में 11 वा अंतराष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया “एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य” की थीम के साथ थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने योग कर योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज 11वीं बार भारत के साथ पूरा विश्व योग कर रहा है योग का मतलब सीधा जुड़ना है योग से इंसान निरोगी रहता है सभी को नियमित योग करना चाहिए,
इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट, अध्यक्ष नगर पंचायत थराली सुनीता रावत, पूर्व जिला महामंत्री राकेश जोशी,मण्डल अध्यक्ष कुलसारी गिरीश चमोला, व्यापार संघ अध्यक्ष थराली संदीप रावत,निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी,
तहसीलदार थराली अक्षय पंकज,तहसीलदार नारायणबगड़ दिगम्बर सिंह नेगी,खंड विकास अधिकारी थराली नितिन दहिया,अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत थराली अकबीर सिंह,थाना थराली प्रभारी भगवान सिंह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता गंगा सिंह बिष्ट ,देवेंद्र रावत ,भरत शाह ,आशीष थपलियाल ,नरेंद्र राणा,महिपाल भंडारी पूर्व मण्डल महामंत्री, गिरीश देवराड़ी, हरेंद्र बिष्ट बूथ अध्यक्ष, प्रदीप जोशी ,सभासद दिवाकर नेगी,सभासद मोहन पंत,पूर्व मण्डल अध्यक्ष रणजीत सिंह नेगी,मण्डल महामंत्री,केदार जोशी, राकेश भारद्वाज,पूर्व मण्डल अध्यक्ष नन्दू बहुगुणा औऱ योग गुरु गंभीर मनियारी ,योग गुरु दर्शन सिंह शाह समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।