
सुभाष पिमोली थराली।
राजकीय जूनियर हाई स्कूल गुमड के छात्र सूरज राम का राज्य स्तरीय एस्पायर अवार्ड प्रतियोगिता के लिए चयन होने पर छात्र-छात्राओं सहित अध्यापकों में खुशी का माहौल है
गौरतलब है कि इंसपायर अवार्ड मानक योजना के अन्तर्गत विद्यालय स्तर पर 05 पाँच छात्रों के आइडिया प्रतिवर्ष ऑनलाइन छात्र के गाइड शिक्षक द्वारा परख कर अपलोड किये जाते हैं। जिसके पश्चात ज्यूरी मैंबर्स निर्णायक द्वारा उन प्रोयेक्ट मॉडलों की सामाजिक उपयोगिता आदि बिन्दुओं पर आकलन कर चयनित किया जाता है। चयन के पश्चात चयनित मॉडल निर्माण हेतु उसके जनपद स्तर पर प्रतिभाग के लिए छात्र के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से दस हजार रूपये प्रोत्साहन राशि प्राप्त होती है। इस प्रकार से जनपद के बाद राज्य स्तर पर 5 से 10 प्रतिशत छात्र चयनित किये जाते हैं।
वर्ष 21-22 दिसम्बर को जनपद स्तरीय यह प्रतियोगिता पीएम श्री राजकीय बालिका इण्टर कालेज गौचर में सम्पन्न हुई थी। इसके परिणाम जारी हो चुके हैं। इस प्रतियोगिता में राजकीय जूनियर हाईस्कूल गुमड़ वि०ख० थराली चमोली क छात्र सूरज राम पुत्र उमा राम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। रा० इ० का० कूनीपार्था से भी एक छात्रा गीतांजलि का भी चयन राज्य प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
थराली विकासखंड के सबसे दूरस्थ व अतिदुर्गम जूनियर हाईस्कूल गुमड़ जहाँ विकासखंड के जूनियर विद्यालयों में सर्वाधिक छात्र संख्या भी है।
इस विद्यालय से इंसपायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता के राज्य स्तर के लिए चयन होना एक बड़ी उपलब्धि है। विद्यालय के विज्ञान शिक्षक और इंसपायर अवार्ड मानक प्रतियोगिता के प्रभारी अथवा गाइड शिक्षक हरेन्द्र सिंह गड़िया का कहना है कि इसके पूर्व भी वर्ष 2019 से जब से प्रतियोगिता के लिए उन्होंने छात्रों का नामांकन कराया था। तब से लगातार विगत पाँच वर्षों से क्रमशः 2019, 2020, 2021, 2022, 2023 में उनके विद्यालय के छात्र इस प्रतियोगिता में जनपद स्तर पर प्रतिभाग करते आये हैं। इस वर्ष भी उनके विद्यालय से जनपद स्तर हेतु तीन छात्रों दिव्यांशु चंदोला, हरीश चन्द्र और सूरज राम का चयन हुआ था। जहाँ से सूरज राम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है।
छात्र के गाइड शिक्षक हरेन्द्र सिंह गडिया ने बताया कि विज्ञान के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित कर लगातार उन्हें प्रेरित करने में विद्यालय के अन्य शिक्षक विनोद बिष्ट, लक्ष्मी प्रसाद पाण्डे एवं गंगा राम का भी पूर्ण सहयोग मिलता आया है।
हरेंद्र गड़िया ने बताया विज्ञान के क्षेत्र में छात्र हित के लिए वे अपना प्रयास निरन्तर आगे भी जारी रखेंगे।
उन्होंने इस प्रतियोगिता के सहयोगी सभी संकुल ,ब्लॉक. स्तरीय समन्वयकों का भी आभार जताया।