✍️भगवान सिंह,पौड़ी गढ़वाल
ईस्टर्न रेलवे में ग्रुप सी की नौकरी लगने के नाम पर धोखाधड़ी करके फर्जी नियुक्ति पत्र तथा ईस्ट
र्न रेलवे का आई कार्ड देकर 3070550 की ठगी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के पांचवें सदस्य को पुलिस ने पश्चिम बंगाल से धर दबोचा है। इससे पहले गैंग लीडर व मास्टरमाइंड सहित चार सदस्यों को पौड़ी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि पौड़ी पुलिस द्वारा इस प्रकरण में विवेचना के दौरान मुख्य अभियुक्त सतीश कुमार को दिल्ली से,अभियुक्त सुभब्रत राय को कोलकाता से, अभियुक्त छोटू पासवान को धनबाद से तथा एक महिला अभियुक्त मंजू देवी को धनबाद झारखंड से गिरफ्तार किया गया था उपरोक्त गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश कर पहले ही जिला कारागार पौड़ी जेल भेजा जा चुका है। बताएं कि विवेचना के दौरान मुकदमे में संलिप्त अभियुक्त शशि राम मुर्मू की गिरफ्तारी करने के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहे थे जो की ठिकाने बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तारी के लिए अभियुक्त के ऊपर ₹10000 का इनाम घोषित किया था। बताया कि पुलिस टीम द्वारा सर्विलेंस की मदद से प्रयास करते हुए मुकदमे में नाम जद अभियुक्त शशि राम मुर्मू को बीते 13 जून को चक्र मंडला वीर भूमि पश्चिम बंगाल श्री गिरफ्तार किया गया। बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कार्यालय अपर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट रामपुरहाट पश्चिम बंगाल से ट्रांजिट रिमांड लेकर आज 17 जून को न्यायालय अपर मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट कोटद्वार के समक्ष पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।