
भवाली में देवभूमि व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान शुरू, एक सप्ताह में होंगे चुनाव।
पवन रावत भवाली | 12 मई 2025:
भवाली में आज से देवभूमि व्यापार मंडल का सदस्यता अभियान शुरू कर दिया गया। व्यापार मंडल अध्यक्ष नरेश पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान पूरे सप्ताह चलाया जाएगा, जिसके बाद आगामी 7 दिनों के भीतर संगठनात्मक चुनाव कराए जाएंगे।
नरेश पांडे ने कहा कि भवाली के व्यापारियों के बीच एकजुटता और मजबूत संगठन की आवश्यकता को देखते हुए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी व्यापारियों से सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए कहा कि पारदर्शिता के साथ लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत व्यापार मंडल का पुनर्गठन किया जाएगा। व्यापार मंडल का उद्देश्य व्यापारियों की समस्याओं का समाधान, प्रशासन से समन्वय और भवाली में व्यापारिक गतिविधियों को बेहतर दिशा देना है।
आगामी चुनाव के लिए संतोष तिवारी, राकेश रावत, कानू सुयाल, कैलाश भगत, हितेष साह को चुनाव प्रभारी व हरेंद्र सिंह बिष्ट को संरक्षक बनाया गया हैं।