
जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में थराली के 13 बच्चो का चयन।
सुभाष पिमोली थराली।
थराली ब्लॉक से वर्ष 2025 में जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में पूरे जनपद में 80 छात्र /छात्राओं में से थराली ब्लॉक के 13 छात्र /छात्राओं का चयन हुआ जिसमें आशुतोष सिंह ,कुमारी परिधि, कुमारी नव्या , कुमारी दीपिका, हिमांशु रावत , शिवानी फर्स्वाण,तनिष्का गुसाई,प्रियांशु सिंह ,अभी सिंह ,कुमारी अनुकृति, तनुश्री, भरतसिंह ,बिन्नी कुमार ,इन छात्र-छात्राओं का चयन जवाहर नवोदय विद्यालय पीपलकोटी के लिए हुआ है।
और इसी वर्ष राजीव नवोदय विद्यालय के प्रवेश परीक्षा में पूरे जनपद में 30 सीटों में से थराली के 8 छात्र/ छात्राओं का चयन हुआ है जिसमें हिमांशु रावत ,रूद्र सिंह कुं दिब्या, कुमारी नव्या, कुमारी अनुकृति , संतोषी , अनुष्का,छात्राओं का चयन हुआ है, जिसमें हिमांशु राजकीय प्राथमिक विद्यालय गेरुड़, कुं नब्या ,कुं अनुकृति राजकीय प्राथमिक विद्यालय लोल्टी तीन छात्र छात्राओं का चयन दोनों जगह हुआ है, ब्लॉक थराली की ओर से अच्छे परिणाम के लिए सभी विद्वान अध्यापक और विदुषी बहनों को ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं दी।
ब्लॉक थराली के नव नियुक्त उप शिक्षा अधिकारी महोदय भूपेंद्र ढौंढियाल , ब्लॉक समन्वयक आर एस बिष्ट ,न्याय पंचायत समन्वयक थराली रंजीत गुसांई ,न्याय पंचायत समन्वयक सुरेंद्र सिंह खाती ,प्राथमिक और जूनियर हाई स्कूल शाखा संगठन के पदाधिकारी ने व पूरी कार्यकारिणी ने इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।