
थराली में धूमधाम से मनाया भारतीय जनता पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस।
सुभाष पिमोली थराली।
रामलीला मैदान थराली स्थित भाजपा कार्यालय में रविबार को विधायक भूपाल राम टम्टा की अध्यक्षता में पार्टी का 45 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यकर्ताओं के साथ विधायक भूपाल राम टम्टा ने भारत माता, श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वलि कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस अवसर एक गोष्ठी का आयोजन कर भारतीय जनता पार्टी के इतिहास के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई विधायक टम्टा ने बताया 6 अप्रैल 1980 में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई थी और कार्यकर्ताओं के संघर्ष तथा विचारधारा पर लगातार चलते हुए हम लोग आगे बढ़ते रहे आज भारत ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है ओर कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास का नारा साकार हो रहा है,और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता, धर्मांतरण कानून, सख्त नकल विरोधी कानून, महिलाओं को 30%आरक्षण, राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10% आरक्षण,गरीबो का कल्याण हो रहा हैं,इस मोके पर उन्होंने थराली विधानसभा की जनता को रामनवमी की शुभकामनाएं भी दी हैं।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, नंदू बहुगुणा, गंगा सिंह बिष्ट, देवी जोशी, नरेंद्र भारती, महिपाल भंडारी, संजय जोशी, प्रकाश कोठियाल, आशीष थपलियाल, सूरज खत्री, हरेंद्र बिष्ट, अभिषेक मिश्रा, भानु प्रकाश फर्स्वाण, विक्रम राता समेत बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।