
मुख्यालय पौड़ी में भाजपा कार्यकर्ताओं में धूमधाम के साथ मनाया पार्टी का 46 वां स्थापना दिवस
रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी
विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी आज अपना 46 वां स्थापना दिवस मना रही है। मुख्यालय पौड़ी में भी स्थापना दिवस को लेकर आज रविवार को 12:00 से 3:00 बजे तक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी की स्थापना दिवस को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया। पार्टी कार्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत तथा विधायक राजकुमार पोरी ने भारतीय जनता पार्टी का झंडा लहराया। भाजपा की स्थापना दिवस पर भारतीय राजनीति में पार्टी की बढ़ती ताकत और सफलता की कहानी को दर्शाती प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें पार्टी के कई उतार-चढ़ाव समेत देश की राजनीति करने तक के सफर को दर्शाया गया। वही इस दौरान भाजपा कार्यालय में विचार गोष्ठी का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत ने कहा कि 6 अप्रैल 1980 को पार्टी स्थापना के बाद से भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं के दम पर भारतीय राजनीति में महत्वपूर्ण स्थान बनाया। कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पार्टी ने देश में एक मजबूत सरकार बनाई है। जो कि विकास आत्मनिर्भरता और समानता की दिशा में काम कर रही है। कार्यक्रम में मिष्ठान वितरण कर पार्टी का स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में पूर्व दर्जाधारी राज्य मंत्री राज रावत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मयूर भट्ट, क्रांति किशोर नेगी, सुमन लता ध्यानी, मधु कुखसाल, राजेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र सिंह राणा, कुलदीप बिष्ट, नरेंद्र टम्टा, संतोष चंदोला, आदि की भी इस दौरान मौजूदगी रही। बाइट:1 कमल किशोर रावत, जिला अध्यक्ष भाजपा