अनुज नेगी
लैंसडौन : ज़हरीखाल डिग्री कॉलेज के समीप आज सुबह एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही गुमखाल पुलिस के साथ बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचे।
आपको बतादें कि आज सुबह ही
थाना लैंसडौन पर सुनील कुमार पुत्र हरीश चन्द निवासी भेल्डा छोटा पो0ओ0 डाडामण्डी थाना लैंसडौन ने थाने पर सूचना दी कि दिनांक 31-03-2025 को मेरा भांजा नीरज कुमार पुत्र शशिप्रसाद निवास ग्राम सरासू पो0ओ0 सरासू जिला पौड़ी गढ़वाल हमारे घर आया था और दिनांक 01-04-2025 को हमारे घर से अपने घर के लिये चला गया था लेकिन अभी तक वह अपने घर नहीं पंहुचा है और उसका कुछ पता भी नही चल रहा है । इस सूचना पर थाना क्षेत्र में उपरोक्त व्यक्ति की तलाश की जा रही थी दौराने तलाश गुमखाल फतेहपुर रोड निकट जयहरीखाल डिग्री कालेज मुख्य सड़क से लगभग 150 मीटर सैलगांव की जमीन के पास खाई में एक युवक का शव पड़ा मिला जिसके पास शराब की बोतल, एक छोटी शीशी व एक बैग व अन्य कुछ चीज पड़ी है । उपरोक्त शव की शिनाख्त सुनील कुमार उपरोक्त द्वारा अपने भांजे नीरज कुमार के रूप में की गयी है, युवक के पास से मिले सामान से ऐसा प्रतीत होता है कि युवक द्वारा जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या की है । शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा रहा है ।




