जिला पंचायत सदस्य सरोज राणा ने कालीमठ से चौमासी तक निर्माणाधीन डामरीकरण कार्य का किया स्थलीय निरीक्षण
हरीश चन्द्र ऊखीमठ
खबर रुद्रप्रयाग/ऊखीमठ इस निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य निर्माण कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराना है। इस संबंध में लगातार संबंधित विभाग के अधिकारियों से बातचीत की जा रही है। आज ठेकेदार श्री बलवंत सिंह रावत जी एवं उनके मुंशी जी को साथ लेकर निर्माण कार्य का बारीकी से निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान सड़क के कुछ स्थानों पर डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता में कमियां देखने को मिलीं, जिन्हें लेकर ठेकेदार जी के समक्ष अपनी बात स्पष्ट रूप से रखी। ठेकेदार जी ने भी आश्वासन दिया है कि जहां कहीं भी कार्य में कमी रह गई है, उसे ठीक करवाया जाएगा और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।
मेरा स्पष्ट मानना है कि विकास कार्य केवल कागजों और आंकड़ों तक सीमित नहीं रहने चाहिए, बल्कि धरातल पर उनकी गुणवत्ता भी दिखाई देनी चाहिए। जनता की मेहनत की कमाई से होने वाले प्रत्येक निर्माण कार्य में गुणवत्ता और जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है।
मैं सरोज राणा, सदस्य जिला पंचायत कालीमठ वार्ड, आप सभी क्षेत्रवासियों को विश्वास दिलाना चाहती हूं कि अपने क्षेत्र के विकास, जनता के अधिकारों और जनहित के प्रत्येक मुद्दे के लिए पूरी मजबूती के साथ आवाज उठाती रहूंगी।
चाहे कितनी भी चुनौतियां क्यों न आएं, क्षेत्र के हितों के लिए आखिरी सांस तक संघर्ष करती रहूंगी। मेरे लिए पद से बढ़कर जनता का विश्वास और क्षेत्र का विकास है
वही लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता इन्द्रजीत सिंह बोस ने कहा कि विभाग द्वारा मोटर मार्ग पर लगातार डामरीकरण का कार्य जारी है जहां कुछ कमी और लापरवाही हो रखी है उसका भी तुरंत निराकरण किया जाएगा लोक निर्माण विभाग के जई राहुल ने बताया कि इस मोटर मार्ग पर विभाग व उनके मंजदूरो द्वारा लगातार डामरीकरण का कार्य जा और किया जा रहा है उन्होंने कहा कि कुछ स्थान ऐसा है कि जहां सड़क पर पेंटिंग करने से जल्दी सुख नहीं पा रहा है जिससे सुख नहीं रहा है और व पेंटिंग उखड़ रहा है साथ ही जहां जहां कार्य में कुछ भूल-चूक हो रही है उसको भी तुरंत पूरा किया जाएगा




