*चेहरा असली, आवाज असली जैसी… मगर इरादे ठगी के! साइबर ठगों के हर पैंतरे से सतर्क रहने का दिया संदेश।*
*साइबर ठगी के नए हथकंडों से बचाव हेतु साइबर सेल श्रीनगर द्वारा शिक्षण संस्थान में चलाया जागरूकता कार्यक्रम, सिखाए डिजिटल सुरक्षा के गुर।*
श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल श्री सर्वेश पंवार के निर्देशों के क्रम में जनपद पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं इसके प्रति अधिक से अधिक जागरूक करने के उद्देश्य से लगातार साइबर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में साइबर सेल श्रीनगर, द्वारा आज जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चंडीगाँव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रशिक्षुओं एवं शिक्षकों को मोबाइल फोन तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित एवं जिम्मेदाराना उपयोग के संबंध में जानकारी देते हुए डिजिटल गिरफ्तारी, APK फ्रॉड, हनीट्रैप, फिशिंग, ऑनलाइन निवेश एवं लोन ऐप धोखाधड़ी, साइबर चोरी तथा पहचान की चोरी जैसे विभिन्न साइबर अपराधों के तरीकों एवं उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से समझाया गया। इसके अतिरिक्त अनजान लिंक पर क्लिक न करने तथा बैंकिंग संबंधी जानकारी, OTP, पासवर्ड एवं अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करने की अपील की गई। साइबर अपराध की स्थिति में तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, आपातकालीन सेवा 112 एवं महिला हेल्पलाइन 1090 पर संपर्क करने की जानकारी दी गई।
रिपोर्ट पवन सिंह लिंगवाल




