ऋषिकेश में ATM कार्ड बदलकर 10 हजार रुपये की ठगी, CCTV में कैद हुए दो संदिग्ध!
ऋषिकेश के हरिद्वार रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के ATM में ठगी का मामला सामने आया है। 12 नवंबर को दोपहर करीब 1 से 1:30 बजे के बीच पैसे निकालने पहुंचे एक स्थानीय व्यक्ति को दो अज्ञात शख्स ने मदद करने के बहाने अपने जाल में फंसा लिया।
आरोप है कि दोनों ने व्यक्ति का ध्यान भटकाकर उसका ATM कार्ड बदल दिया और फिर असली कार्ड से खाते से ₹10,000 निकाल लिए।
इस घटना से एक बार फिर ATM पर सतर्क रहने की जरूरत सामने आई है।
📹 वीडियो में दिखाई दे रहे इन दोनों शख्स को अगर कोई पहचानता है या इनके बारे में कोई जानकारी रखता है, तो कृपया कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं, ताकि इनकी पहचान सामने आ सके।
साथ ही ATM का इस्तेमाल करते समय किसी अनजान व्यक्ति की मदद लेने से बचें और अपना कार्ड किसी दूसरे के हाथ में न दें।
रिपोर्ट पवन सिंह लिंगवाल




