मां की हत्या, बेटों के कत्ल की भी थी साजिश! सेना के जवान समेत तीन गिरफ्तार….
उत्तराखंड के रामनगर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुरानी रंजिश के चलते 56 वर्षीय विमला देवी की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा करते हुए भारतीय सेना की राजपूताना राइफल्स में तैनात जवान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, मुख्य आरोपी मोहित फर्त्याल के पिता की करीब तीन साल पहले हत्या हुई थी। इस मामले में विमला देवी के दोनों बेटे आरोपी थे। इसी पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया गया।
रिपोर्ट पवन सिंह लिंगवाल




