नानकमत्ता में UKD ने खोला विधानसभा चुनाव कार्यालय, 2027 की तैयारियों का किया आगाज
नानकमत्ता। उत्तराखण्ड क्रांति दल ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठनात्मक गतिविधियां तेज कर दी हैं। सोमवार को 69 विधानसभा नानकमत्ता क्षेत्र के झनकट ग्राम सभा में UKD के विधानसभा चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरेंद्र प्रसाद उत्तराखण्डी ने की।
इस दौरान 69 विधानसभा नानकमत्ता से विधायक प्रत्याशी कैलाश सिंह पांगती, केंद्रीय अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य निर्माण सेनानी प्रकोष्ठ शिव शंकर भाटिया, केंद्रीय उपाध्यक्ष कर्मचारी एवं अधिकारी प्रकोष्ठ पंकज सिंह मनोला, केंद्रीय संगठन मंत्री कैलाश भट्ट, केंद्रीय महामंत्री गोविंद सिंह बिष्ट समेत पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री योगेश बोरा, जिला प्रचार मंत्री सुंदर सिंह मनोला, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पार्वती विश्वास, जिला अध्यक्ष उत्तराखण्ड राज्य निर्माण सेनानी जोध सिंह मनोला सहित रमेश सिंह मनोला, शंकर चंद, हरीश सिंह, कन्याल सिंह बोरा, देव दारू सिंह, शहाबुद्दीन अंसारी, दुर्गा सिंह सामंत समेत वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यालय उद्घाटन को क्षेत्र में UKD की चुनावी सक्रियता बढ़ाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने आगामी चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र में जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर दिया।




