भरत कोठियाल को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान 2026।
सुभाष पिमोली थराली।
शिक्षक दिवस के अवसर पर विकासखंड थराली के बीo आरo सीo सभागार में आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र ढोंडियाल द्वारा शिक्षकों को विद्यालयी शिक्षा एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सराहनीय प्रदर्शन करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, शैक्षिक गुणवत्ता में अभिवृद्धि तथा विद्यालयी गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। वही राजकीय प्राथमिक विद्यालय गुड़म स्टेट में विद्यार्थियों के प्रतियोगी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन, शैक्षिक गुणवत्ता, खेल प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन, और शानदार शैक्षिक अभिवृति के लिए सहायक अध्यापक भरत कोठियाल को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापिका पूनम दानू पुंडीर, अभिभावकों व विद्यालय प्रबंधन समिति ने शानदार स्वागत कर खुशी जाहिर कर शुभकामनायें दी । समारोह की अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत प्रमुख थराली प्रवीण पुरोहित ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्षा सुनीता रावत मौजूद रही । सम्मानित होने पर कोठियाल को खिलाफ सिंह रावत, आनंद सिंह बिष्ट, देवेंद्र सिंह रावत, गोपाल सिंह, फरस्वाण, इंद्र सिंह फरस्वाण, हरपाल सिंह रावत, यशपाल सिंह फरस्वाण, मदन मोहन रावत,बलवंत सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह रावत, भगत सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, अवतार सिंह सेजवाल, पूर्व प्रधानाचार्य हर्ष सिंह सेजवाल,डॉ भरत सिंह सेजवाल, रणजीत सिंह गुसाई, देवेंद्र सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह रावत, खिलाप सिंह रावत, दर्शन सिंह बिष्ट आदि ने बधाई दी।




