उत्तराखंड धरोहर संरक्षण समिति (पंजी.) की साधारण सभा बैठक (GBM) वैशाली में सफलतापूर्वक संपन्न
वैशाली : आज उत्तराखंड धरोहर संरक्षण समिति (पंजी.) की साधारण सभा बैठक (GBM) वैशाली सेक्टर-05 में अत्यंत गरिमामय एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
बैठक के दौरान समिति के नवनिर्वाचित एवं वर्तमान पदाधिकारियों का विशेष रूप से सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था की भावी योजनाओं पर चर्चा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 1 नवंबर को एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस सांस्कृतिक संध्या में उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे और देवभूमि की समृद्ध लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे।
बैठक के सफल समापन के उपरांत सभी उपस्थित सदस्यों एवं पदाधिकारियों ने एक साथ सामूहिक भोज में सहभागिता की।
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी:मदन सिंह बिष्ट (अध्यक्ष),मोहन सिंह बिष्ट (उपाध्यक्ष),सविता गोसाईं (महासचिव)। गोपाल धामी (सचिव)
रविन्द्र रावत (सचिव),गोपाल चिलवाल (कोषाध्यक्ष),धीरेंद्र बर्थवाल
समारोह के अंत में समिति के नेतृत्व द्वारा बैठक में पधारे सभी सम्मानित पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों एवं आगंतुकों का हृदय से धन्यवाद व अभिनंदन व्यक्त किया गया।




