अंकिता भंडारी केस की 18 अगस्त को हाईकोर्ट में अहम सुनवाई..
उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के मुख्य अभियुक्त आरोपी पुलकित आर्य समेत दो अन्य की जमानत याचिकाओं पर उच्च न्यायालय आगामी 18 अगस्त को सुनवाई करेगा।अंकिता भंडारी केस के मुख्य वरिष्ठ अधिवक्ता नवनीश नेगी ने उक्रांद नेता आशुतोष नेगी को दूरभाष पर जानकारी दी कि मुख्य अभियुक्त पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता के जमानत प्रार्थनापत्र पर सोमवार को न्यायमूर्ति रवीन्द्र मैठाणी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ में सुनवाई हुई।अभियुक्तों की ओर से कहा गया कि वह निर्दोष हैं और अभियोजन पक्ष की ओर से उन्हें जबरन फंसाया गया है।जिन व्हाट्सएप संदेशों पर पूरी कहानी लिखी गई है,वह सत्यापित नहीं हैं और साजिशन प्लांट किये गये हैं। तीनों की ओर से कुछ तथ्यों को भी अदालत के समक्ष पेश किया गया और तीनों अभियुक्तों की ओर से अपने बचाव में न्यायालय में बहस की गई।अब 18 अगस्त को अभियोजन पक्ष और शिकायतकर्ता की तरफ से फिर अपना पक्ष रखा जाएगा।




