भाजपा किसान मोर्चा में बचना शर्मा को विशेष आमंत्रित सदस्य का दायित्व, लाखामंडल में खुशी की लहर
लाखामंडल, 5 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए लाखामंडल निवासी भाजपा नेत्री श्रीमती बचना शर्मा को भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य का दायित्व सौंपा है। इससे पहले भी बचना शर्मा भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभा चुकी हैं।
यह दायित्व भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी द्वारा प्रदान किया गया। नई जिम्मेदारी मिलने पर बचना शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें देहरादून ग्रामीण क्षेत्र के किसानों, गरीबों और महिलाओं की सेवा के लिए मिला है। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों एवं मार्गदर्शन का अनुसरण करते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। साथ ही ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ और अंत्योदय की भावना को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।
बचना शर्मा को प्रदेश स्तर की जिम्मेदारी मिलने की सूचना मिलते ही लाखामंडल और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल बन गया। भाजपा कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा और स्थानीय ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर तथा फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर शुभकामनाएं दीं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बचना शर्मा लंबे समय से जमीनी स्तर पर किसानों, गरीबों और महिलाओं के हितों के लिए सक्रिय रही हैं। प्रदेश कार्यसमिति में उनकी भूमिका से क्षेत्र की समस्याओं को सरकार तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर बचना शर्मा ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं क्रीड़ा भारती राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर तथा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी का आभार व्यक्त किया। वहीं किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और सक्रियता से संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा किसान, गरीब और महिला वर्ग के हितों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।

