✍️ मनमोहन भट्ट, उत्तरकाशी।
जनपद उत्तरकाशी में लगातार हो रही बारिश के चलते नालूपानी के समीप भूस्खलन होने से भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया, जिससे मार्ग अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन हरकत में आया। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर संबंधित विभागों की टीमों को तत्काल मौके पर रवाना किया गया। प्रशासन की निगरानी में जेसीबी मशीनों के माध्यम से सड़क पर आए मलबे को हटाकर मार्ग को शीघ्र सुचारू करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है।
जिला प्रशासन उत्तरकाशी ने आमजन से अपील की है कि लगातार हो रही बारिश को देखते हुए अनावश्यक यात्रा से बचें तथा पहाड़ी मार्गों पर विशेष सावधानी बरतें। साथ ही स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।




