बनियावाला में यूकेडी ने संगठन विस्तार पर किया मंथन
सेलाकुई/देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने बनियावाला, सहसपुर में संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को लेकर बैठक आयोजित की। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने तथा युवाओं, महिलाओं और पूर्व सैनिकों की भागीदारी बढ़ाने पर चर्चा की गई।
बैठक का नेतृत्व सहसपुर सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष निरंजन चौहान ने किया। इसमें केंद्रीय उपाध्यक्ष अशुतोष नेगी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष मेजर संतोष भंडारी, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष महिपाल पुंडीर, पछवादून जिला अध्यक्ष जितेंद्र पंवार, जिला कार्यकारी अध्यक्ष अतुल बेंजवाल, प्रवक्ता पीयूष प्रताप सिंह नेगी, केंद्रीय संगठन मंत्री मनोज कंडवाल, सहसपुर ब्लॉक अध्यक्ष यशपाल नेगी, युवा जिला अध्यक्ष विपिन अंथवाल समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल राज्य की मूल भावना और उत्तराखंडियत की आवाज है। उन्होंने संगठन को गांव-गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करते हुए अधिक से अधिक युवाओं, महिलाओं और जागरूक नागरिकों को दल से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक के अंत में कार्यकर्ताओं ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में संगठन विस्तार अभियान को तेज करने का संकल्प लिया।




