नशा मुक्ति पखवाड़े के तहत ब्रह्मखाल पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
रिपोर्ट भूपेंद्र सिंह
ब्रह्मखाल/उत्तरकाशी। नशा मुक्ति पखवाड़े के अंतर्गत गुरुवार को कोतवाली धरासू पुलिस एवं पुलिस चौकी ब्रह्मखाल द्वारा यमुनोत्री हाईवे स्थित मेहर गांव शिव गुफा के पास जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान तीर्थ यात्रियों, स्थानीय लोगों एवं राहगीरों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया।
अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने साइबर अपराधों से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी साझा की तथा पुलिस हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित जागरूकता पंपलेट वितरित किए। पुलिस ने लोगों को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल एवं साइबर धोखाधड़ी से सतर्क रहने की सलाह दी।
कार्यक्रम में पुलिस चौकी ब्रह्मखाल प्रभारी बृजपाल सहित देश-विदेश से आए श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। पुलिस द्वारा चलाए गए इस जनजागरूकता अभियान की लोगों ने सराहना की।




