क्षेत्र पंचायत सहसपुर की बैठक में विकास कार्यों और जनहित योजनाओं पर हुई चर्चा
क्षेत्र पंचायत सहसपुर की बैठक 25 जून 2026 को विधायक सहदेव सिंह पुंडीर एवं ब्लॉक प्रमुख अर्चना रावत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में विभिन्न रेखीय विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक के दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनप्रतिनिधियों को दी गई। इस दौरान क्षेत्र की समस्याओं पर भी चर्चा की गई। पेयजल आपूर्ति और राजस्व विभाग से जुड़े मुद्दे बैठक में प्रमुख रूप से छाए रहे।
बैठक में परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, खंड विकास अधिकारी मुन्नी शाह, जिला पंचायत राज अधिकारी मनोज नौटियाल, सहायक खंड विकास अधिकारी मनीष प्रकाश कुकरेती सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रधान एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य मौजूद रहे।

