बौद्धा नाग क्रिकेट टूर्नामेंट का रंगारंग आगाज
थराली।विकासखंड थराली के कुनी -प्रार्था मैं आयोजित बौद्धा नाग क्रिकेट टूर्नामेंट का महिला मंगल दलो द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ शुभारंभ हो गया है
पूर्व विधायक डॉक्टर जीतराम द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। टूर्नामेंट के शुभारंभ के साथ ही खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस मौके पर पूर्व विधायक डॉ जीत राम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले खेल प्रतियोगिताएं युवाओं की प्रतिभा को पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास का साधन है बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता भी विकसित करता है। उन्होंने आयोजन समिति के युवाओं की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन गांवों में सकारात्मक माहौल बनाने के साथ-साथ युवाओं को नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।शारीरकि और मानसिक विकास में सहायक होते हैं खेल
उद्घाटन के बाद पूर्व विधायक ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ मुकाबला करने की अपील करते हुए कहा कि जीत और हार खेल का हिस्सा है, लेकिन अनुशासन और खेल भावना सबसे बड़ी जीत होती है। टूर्नामेंट को लेकर क्षेत्र के खेल प्रेमियों में काफी उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान मीना देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्नी देवी, महिला मंगल दल निशा देवी, नवयुवक दल नरेन्द्र सिंह,
रतन सिंह पिमोली, बलवंत सिंह पिमोली, धर्म सिंह दानू, गबर सिंह, गोपाल सिंह,नरेंद्र सिंह नेगी,सुरेंद्र सिंह, मनोज पिमोली,दलवीर पिमोली,हरेंद्र सिंह पिमोली, पूरण सिंह पिमोली,रोहन सिंह, खुशहाल सिंह,राहुल सिंह,मीना देवी,लक्ष्मी देवी, कांति देवी, बसंती देवी, जीवंती देवी, धनेश्वरी देवी, पूजा देवी, महेशी देवी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य
महेश शंकर त्रिकोटी, संदीप रावत व्यापार मंडल अध्यक्ष थराली/नगर पंचायत प्रतिनिधि, खिलाफ सिंह पूर्व प्रधान कुलसारी, दर्शन रावत पूर्व प्रधान मैटा,मुकेश पुरोहित पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुनाऊ,दीपक कुमार,प्रधान प्रतिनिधि लेटाल दयाकिशन देवरारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य कुरार
नरेन्द सिंह, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि संगवाडा
रविन्द्र बिष्ट,हरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रेम सिंह बिष्ट, दुंगाखोली प्रमोद सिंह बिष्ट,जगत सिंह संगबड़ा आदि मौजूद रहे।




