परिजनों ने उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सोपा, लगाई मदद की गुहार।
सुभाष पिमोली थराली।
ग्राम प्रधान देवलकोट गुड्डी देवी उप जिलाधिकारी थराली को ज्ञापन देकर मृतक अमित के परिजनों को आपदा मद से मुआवजा देने की मांग की है।राज्य आंदोलनकारी भुपाल सिंह गुसाई ने बताया 15 मई को ग्राम मेल्ठा के 19 वर्षीय अमित पुत्र स्व.गजराम काफल बीनने के दौरान टहनी टूटने से चट्टान पर गिर गया था जो गंभीर रूप से घायल हो गया था, जिसे 108 के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र थराली लाया गया जहां डॉक्टरो ने गंभीर चोट होने पर उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग रेफर कर दिया जहां से एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया जहां बेड न मिलने के बाद उसे दून मेडिकल कॉलेज ले जा रहे थे जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया जिससे बाद अमित का ऋषिकेश में अंतिम संस्कार करवाया गया ग्राम पंचायत देवलकोट की प्रधान गुड्डी देवी ने उप जिलाधिकारी थराली को ज्ञापन देकर देवीय आपदा मद से गरीब परिवार को आर्थिक सहायता दिलाए जाने की मांग की है। वहीं राज्य आंदोलनकारी भुपाल सिंह गुसाई ने बताया अगर समय रहते पहाड़ों में अच्छा उपचार मिल जाता तो आज अमित की जान बच जाती । वहीं उन्होंने सरकार से पहाड़ मे स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुधारने की मांग की है।




