*“पहाड़ स्वाभिमान यात्रा” चौबट्टाखाल में: बिट्टू भाई बोले – “78 साल की लूट के खिलाफ जनता का कर्मठ नेतृत्व उतरा मैदान में”*
हिमालय क्रांति पार्टी उत्तराखंड की _“पहाड़ स्वाभिमान जनसंपर्क यात्रा”_ आज चौबट्टाखाल विधानसभा में पोखड़ा से मेलगांव, देवराड़ी, बिजोरापाणी, सुंगरखाल, कुंजखाल, सकनोली, बडयाना, कसयाणा, सैंधार, वेदीखाल, फरसाड़ी तक जनसंपर्क कर जनाक्रोश को वोट में बदलने की तैयारी में जुटी।
यात्रा का नेतृत्व प्रदेश महासचिव एवं संयोजक *डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट* ने किया। चौबट्टाखाल प्रत्याशी *श्री दिनेश सिंह रावत “बिट्टू भाई”* कार्यकर्ताओं के साथ गांव-गांव पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री अजय बिष्ट*, राष्ट्रीय महासचिव *श्री शंकर दत्त सती* और UP अध्यक्ष *श्री बृजमोहन सिंह गुसाईं* का मार्गदर्शन मिला।
*बिट्टू भाई का वार:*
_“पिछले 78 साल से देश को लूटने वाले दो प्रमुख दल – साम, दाम, दंड, भेद और षडयंत्र के बल पर टिके हैं। हम कर्मठ, काबिल और ईमानदार नेतृत्व के साथ जनता के बीच जा रहे हैं। हमारी ताकत, जनबल और धन – सब जनता में ही निहित है।”_
*अजय बिष्ट जी का आकलन:*
_“क्षेत्र में राष्ट्रीय पार्टियों के खिलाफ जो आक्रोश है, उसे देखकर साफ लग रहा है – सत्ता परिवर्तन के पूरे आसार हैं।”_
*डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट ने कहा:*
_“जनता में जबरदस्त एंटी-इनकम्बेंसी है। लोग बहुत बड़े फेरबदल के मूड में हैं। जिस तरह नेपाल में सत्ता बेदखल हुई, वही हालात प्रदेश में बन रहे हैं।”_
*यात्रा में शामिल रहे HKP के क्रांतिवीर:*
पौड़ी जिला महासचिव श्री पपेंद्र सिंह रावत, सीनियर लीडर श्री अर्जुन सिंह रावत, अल्मोड़ा जिला अध्यक्ष श्री हिमेश भंडारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री राम दत्त, कोट ब्लॉक महासचिव श्री सुरेंद्र सिंह नेगी, ध्रुव सिंह भंडारी, मोहन सिंह, अशोक कुमार, कुलदीप सिंह, बृजेश चंद्र सहित दर्जनों कार्यकर्ता।
_जय हिमालय! जय पहाड़ स्वाभिमान!_
*✍️ डॉ. दिनेश सिंह बिष्ट ,प्रदेश महासचिव, हिमालय क्रांति पार्टी उत्तराखंड।*




