अभ्युदय स्टोन क्रेशर पर मानको से अधिक भंडारण की जांच की मांग, एनजीटी के नियमों की खुलेआम उड़ाई जा रही धज्जियां।
सुभाष पिमोली थराली।
सिमली- ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर सुनला स्थित अभ्युदय स्टोन क्रेशर पर मानकों की अनदेखी का आरोप लगा है पूर्व प्रधान खिलाफ सिंह बिष्ट तथा सामाजिक कार्यकर्ता नैन सिंह खत्री ने जिलाधिकारी चमोली , आयुक्त गढ़वाल मंडल,निजी सचिव मुख्यमंत्री, उप जिलाधिकारी थराली, खनन अधिकारी गोपेश्वर को पत्र भेजकर अनियमिताओं की जांच की मांग की है उन्होंने आरोप लगाया है कि आरबीएम की पिसाई के दौरान उड़ने वाली धूल से स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है आसपास के रहने वाले गांव के बुजुर्गों तथा बच्चों पर क्रेशर से उड़ने वाली धूल से बीमार हो रहे हैं साथ ही खेती किसानी तथा पशुओं के चारा पत्ती के पेड़ो पर धूल से भारी नुकसान पहुंच रहा है, वही एनजीटी के नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है बजरी की धुलाई का पानी सीधे पिंडर नदी मैं छोड़ा जा रहा है जिससे नदी का पानी प्रदूषित हो है जिस कारण जलीय जीवों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है वहीं उन्होंने आरोप लगाया है कि स्टोन क्रेशर सुनला द्वारा कुलसारी बगड़ में बना आरबीएम का भंडारण सात से आठ मीटर की ऊंचाई तक किया गया है जो कि मानको के अनुरूप नहीं है उन्होंने बताया कुलसारी बगड में जो भंडारण किया गया है वो आधा नाप भूमि तथा आधा सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया हुआ है और जिसमें आर बीएम बोल्डर की क्षमता मात्रा से अधिक है जो की सरकारी मानको के विरुद्ध है उन्होंने यह भी बताया कि भंडारण में सीसीटीवी कैमरे नहीं है क्रेशर में धर्म कांटा पानी से छिड़काव हेतु पानी का टेंक भी उपलब्ध नहीं है उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र भेज कर भंडारण तथा अन्य बिंदुओं की जांच की मांग की है।




