निखिल गुसाई बने भारतीय गौरक्षा संघ के उत्तराखंड प्रदेश संयोजक
हरिद्वार के एक निजी होटल में आयोजित भारतीय गौ रक्षा संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण नियुक्तियों की घोषणा की गई।
बैठक में प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड सुरेश चंद्र आर्य ने निखिल गुसाई को भारतीय गौ रक्षा संघ का उत्तराखंड प्रदेश संयोजक नियुक्त किया।
इसके साथ ही अमन राणा को देहरादून जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि रुद्र चौधरी एवं अनूप भट्ट को संगठन की कार्यकारिणी समिति में शामिल किया गया।
बैठक में संगठन को प्रदेशभर में मजबूत करने, गौ संरक्षण एवं गौ संवर्धन से जुड़े अभियानों को गति देने तथा अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर चर्चा की गई। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की नीतियों और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने तथा गौ सेवा के कार्यों को और प्रभावी बनाने का संकल्प लिया।
आपको बता दे कि निखिल गुसाई मूल रूप से टिहरी गढ़वाल और वर्तमान में सेलाकुई में निवास करते है लगातार सामाजिक कार्यों के साथ साथ अपना खुद का होटल “गढ़वाल भोजनालय” नाम से चलाते है




