✍️ पवन सिंह लिंगवाल, ऋषिकेश।
ग्राम सभा खदरी खड़क माफ में स्वर्गीय राजेश व्यास स्मृति मंच की ओर से उत्तराखंड बोर्ड के इंटरमीडिएट एंव हाई स्कूल में टॉपर्स 22 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। और उनके उज्वल भविष्य की कामना की गई। इस अवसर पर डोईवाला कनिष्ठ प्रमुख श्रीमती बीना चौहान ने बच्चों को शुभकामनाएं दी एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खदरी ग्राम प्रधान श्रीमती संगीता थपलियाल जी ने की और उनके द्वारा भी सभी बच्चों को ढेरों शुभकामनाएं दी गई।
कार्यक्रम के दौरान मौके पर श्रीमति रुकमा व्यास क्षेत्र पंचायत सदस्य गुमानीवाला , श्रीमती माधुरी देवी क्षेत्र पंचायत सदस्य खैरीखुर्द ,श्रीमती भुवनेश्वरी भट्ट ग्राम पंचायत सदस्य खदरी खड़क माफ, श्री महावीर प्रसाद उपाध्याय प्रबंधक नालंदा शिक्षण संस्थान, श्री रयाल जी प्रबंधक विवेका अकेडमी ,पूर्व ग्राम प्रधान भट्टोवाला सतीश रावत, श्री विनोद पोखरियाल श्री संदीप कुड़ियाल श्री हीरा सिलस्वाल श्री कैलाश बिंजोला, श्री लक्ष्मण सिंह राणा ,श्री विनोद भट्ट ,श्री अनूप रावत, गोविंद बोरा आदि की उपस्थिति रही। सभी ने बच्चों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्वल भविष्य की कामनाएं की ।




