✍️ पवन सिंह लिंगवाल, ऋषिकेश।
काफी लंबे समय से ऋषिकेश में स्थित मधुबन आश्रम ट्रस्ट में कब्जे के मामले में जिसमें कि नव मधुबन आश्रम ट्रस्ट के नाम से कुछ लोगों के द्वारा नया ट्रस्ट खोला गया था। और जिसके चलते काफी समय से इस मामले में विवाद भी चल रहा है, एवं कोर्ट में भी इस मामले के संदर्भ में केस चल रहा है। और कुछ दिनों पहले उसी मधुबन आश्रम ट्रस्ट के मामले में दोनों पक्षों के बीच कुछ विवाद की भी स्थिति पैदा हुई थी। जिसमें कि मधुबन आश्रम ट्रस्ट पर जबरन कब्जा करने की कोशिश के तहत दोनों पक्षों के बीच कहासुनी भी हुई थी। इसी मामले को संज्ञान में लेते हुए उत्तराखण्ड क्रांति दल के पदाधिकारियों के द्वारा मधुबन आश्रम ट्रस्ट को समर्थन दिया गया और कहा गया कि वह किसी भी स्थिति में बाहरी लोगों के द्वारा इस आश्रम में कब्जा नहीं करने दिया जाएगा। 




